हिंद दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 50 बच्चे हुए शामिल

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। भगत सिंह चौक स्थित श्री श्री हिंद दूर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी को पंडाल परिसर में एक चित्राकंन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। 1 से 15 वर्ष के ब्च्चों के लिए ग्रूप ए और ग्रूप बी दो ग्रूपों में आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में ग्रूप ए में 1 से 6 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया जिसमें आयोजन समिति की से एक चित्र दिया गया था जिसमें रंग भरना था। वहीं ग्रूप बी 7 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए हुआ जिसमें बच्चों को अपने मनपंसद चित्र बनाकर रंग भरना था। प्रतियोगिता में लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। निर्णयायक मंडली की भूमिका शिक्षिका एकता कुमारी, शिल्पा मोदी और विद्या कुमारी ने निभाई। पूजा समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश दास ने कहा कि इसमें विजेता और उपविजेता बच्चों को अष्टमी के दिन पंडाल परिसर में पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *