ग्राम बुटुआबुड़ा मणिपुर मे युवकों के साथ देर रात हुई मारपीट के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही।

3 Min Read
Advertisement

थाना मणिपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं मारपीट मे प्रयुक्त पत्थर किया गया जप्त।

आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार की जा रही विधिसम्मत कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी गंगाराम मुण्डा निवासी लोधिमा सुन्दरपुर द्वारा दिनांक 05/10/24 कों थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 03/10/24 कों प्रार्थी अपने साथी अंकित दुबे के साथ ग्राम मुडेसा दुर्गा पूजा में एम्प्लीफायर मशीन छोड़ने गए थे, काम बाद वहां से रात्रि करीबन 10.00-10.30 बजे अपने मोटर सायकल हौंडा साईन से वापस आ रहे थे

जैसे ही बटुआ बुड़ा चौक के पास बाथरूम करने के लिए रुके वैसे ही तीन अज्ञात युवक पैशन प्रो मोटरसायकल से आए और रुककर प्रार्थी एवं उसके साथी से पूछताछ करने लगे, प्रार्थी एवं उसके साथी द्वारा परिचय देने के बाद भी तीनो युवकों द्वारा अनर्गल आरोप लगाकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का पत्थर से मारपीट करते हुए, आरोपियों द्वारा ऐवज मे शराब पिने के लिए प्रार्थी से 500/- रुपये की मांग किया गया

जो प्रार्थी एवं उसके साथी द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देकर पत्थर मे मारपीट किया गया हैं, प्रार्थी एवं उसके साथी द्वारा हो हल्ला किये जाने पर आस पास के लोग आकर बीच बचाव किये हैं जिनके द्वारा पहचान कर आरोपियों के नाम याक़ूब एक्का, इन्नुस तिग्गा एवं अन्य 01 की जानकारी प्राप्त हुई हैं, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर मे अपराध क्रमांक 315/24 धारा 296, 351(2), 115(2),119(1),3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा गवाहों का कथन लेख कर मामले मे शामिल आरोपियों के बारे मे पूछताछ कर पता तलाश कर मामले मे शामिल आरोपी याक़ूब एक्का, इन्नुस तिग्गा एवं अन्य आरोपी अलबिश कुजूर कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ मे आरोपियों द्वारा अपना नाम

(01) याक़ूब तिग्गा उम्र 25 वर्ष (02) इन्नुस तिग्गा उम्र 25 वर्ष (03) अलबिश कुजूर उम्र 20 वर्ष सभी साकिन बाकिरमा बटुआबड़ा थाना मणिपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं मारपीट मे प्रयुक्त पत्थर जप्त किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक सुरेश गुप्ता शामिल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *