Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पतरापारा में सीईओ अनिल तिवारी ने 38 पहाड़ी कोरवाओं को जनमन योजना अंतर्गत नव निर्मित आवास में पूजा अर्चना, फ़ीता काटकर गृह प्रवेश कराया वही पांच नवीन आवास बनाने के लिए भूमि पूजन कराया। इस दौरान सीईओ के साथ, सरपंच, सचिव, गांव के ग्रमीण महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

