जारी हुआ IIT जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट, इंदौर के वेद लाहोटी ने किया टॉप

Advertisement

IIT जेईई एडवांस्ड  के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म।  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) ने जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार की परीक्षा में इंदौर के वेद लाहोटी ने टॉप किया है।

जिन लोगों ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी है। वो आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नतीजे चेक कर सकते हैं। अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों का रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

बता दें कि आईआईटी मद्रास जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 180,200 छात्र शामिल हुए थे। इनमं से कुल 48,248 छात्र पास हुए हैं। जिनमें 7,964 लड़कियां शामिल हैं।

टॉप करने वाले आईआईटी दिल्ली जोन से वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल कर टॉप पर जगह बनाई है। वहीं बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेश कुमार पटेल जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 में टॉप रैंक वाली महिला उम्मीदवार बनी हैं। उन्होंने जीईई एडवांस्ड में 332/360 अंक हासिल किए हैं

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *