थाना पटना में चाक़ूबाजी : कोरिया पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

24 घण्टे के भीतर आरोपी को कोरिया पुलिस ने लिया हिरासत में

अभियुक्त का नाम :-
संजय पनिका पिता सत्यनारायण पनिका, निवासी तेंदुआ पनिकापारा थाना पटना, जिला कोरिया (छ०ग०)

दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी राजकुमार पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी तेंदुआ, थाना पटना, जिला कोरिया द्वारा एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने बताया कि रात लगभग 08:30 बजे, वह राधेश्याम गुरुजी को चिल्ला कर बुला रहा था, तभी आरोपी संजय पनिका अपने घर के बाहर आया और प्रार्थी को गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगा। आरोपी ने कहा कि वह प्रार्थी को जान से मार देगा और फिर अपने घर के अंदर जाकर चाकू लेकर वापस आया। आरोपी ने हत्या करने की नीयत से प्रार्थी पर चार बार बाईं पसली में और एक बार दाहिनी छाती पर जोर से चाकू से वार किया, जिससे पीठ और गर्दन पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया।

उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 242/2024 धारा 296, 351(2), 109 भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना प्रभारी पटना ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरिया, श्री सूरज सिंह परिहार को दी, जिन्होंने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई प्रारंभ की गई थी।

थाना प्रभारी पटना ने एक टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए ग्राम तेंदुआ के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने वहां आरोपी की तलाश की और घेराबंदी कर उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *