प्रधान आरक्षक वीरसाय लकड़ा हुए सेवानिवृत्त, डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया सम्मानित, 40 वर्ष 7 माह तक पुलिस विभाग में दी अपनी सेवाएं

By
Advertisement

सूरजपुर। पुलिस विभाग में लगातार 40 वर्ष 7 माह तक सेवा देकर 30 सितम्बर 2024 को सेवा निवृत्त हुये सूरजपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक वीरसाय लकड़ा के सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। जहां डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने प्रधान आरक्षक को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान डीआईजी व एसएसपी श्री एम.आर.आहिरे ने सेवानिवृत्ति के बाद के नए जीवन के पड़ाव की शुभकामनाएं प्रधान आरक्षक को देते हुए कहा कि दिनांक 01/02/1984 से विभाग की सेवा में आए, विभाग में बेहद अच्छा कार्य करते हुए अधिनस्थों को अनुशासन में रहकर कैसे कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें यह बताया। कभी भी आदेश-निर्देश की अवहेलना नहीं किया। सेवानिवृत्त हो रहे प्रधान आरक्षक के स्वस्थ्य, सुखमय पारिवारिक जीवन जीने, दीर्घायु होने की बधाई दी। सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक ने भी अपने सेवा के अनुभवों के बारे में बताया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *