Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
बलरामपुर ,2 अक्टूबर2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जिले का पहला प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन यूनिट का शुभारंभ किया गया। जिसे स्वच्छ भारत मिशन मद से किया जा रहा है जिसकी लागत साढ़े पांच लाख रुपए हैं। यह स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया जिला प्रशासन का एक नवाचार है, जिसे खूब सराहा जा रहा है। इस यूनिट के माध्यम से प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन और इसके पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, जिससे जल, जमीन और जीवन को एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण, बेहतर वातावरण बनाने में मदद मिलेगी ।
