राष्ट्रीय अवकाश के दिवस पर स्कूल संचालन, प्राप्त शिकायत पर हुई जांच, जांच उपरांत अंबिकापुर स्थित निजी स्कूल को कलेक्टर सरगुजा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी

2 Min Read
Advertisement

गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश के दिन निजी स्कूल में स्कूली यूनिफॉर्म में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बुलाकर स्कूल संचालन किए जाने की शिकायत पर एसडीएम अंबिकापुर और डीईओ द्वारा जांच मौके पर पहुंचकर जांच की गई और प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर सरगुजा द्वारा स्कूल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय अवकाश के दिन स्कूल संचालन की शिकायत मिलते ही कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर एसडीएम अंबिकापुर और जिला शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त जांच की।

संयुक्त जांच उपरांत प्रस्तुत प्रतिवेदन में स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को बुलाए जाने के संबंध में भ्रामक जानकारी दिया जाना बताया गया और पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें स्कूल संचालन होना पाया गया। मौके पर मौजूद नागरिकों और विद्यालय प्रबंधन से बात कर सभी विद्यार्थियों को उनके पालकों के साथ परिसर छोड़ने निर्देशित किया गया।

संयुक्त जांच उपरांत प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर सरगुजा द्वारा स्कूल प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए 3 अक्टूबर को समक्ष उपस्थित होकर घटना के संबंध में और निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2010 एवं 2011 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत क्यों ना संस्था की मान्यता समाप्त करने और अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए, इसके संबंध में अपना उत्तर प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित समयावधि में समाधान कारक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *