झारखंड
गायत्री प्रज्ञा पीठ चंद्री में किया गया सामूहिक श्राद्ध तर्पण , गायत्री परिवार की ओर किए गए कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने दिया अपने पितरों को तर्पण

चक्रधरपुर। बुधवार को अमावस्या तिथि पर सुबह 8.00 बजे से गायत्री प्रज्ञापीठ, चंद्री ,चक्रधरपुर मे सामूहिक श्राद्ध तर्पण अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें काफी मात्रा में श्रद्धालु भाग लिए।श्राद्ध तर्पण अपने पितरों को तृप्त करने हेतु प्रार्थना किया गया। सभी परिजन भारतीय वेशवूषा में शामिल होकर श्रद्धा व्यक्त किये। जिसमें हमारे सम्मानीय अतिथि श्री समीर कुमार सिंह पश्चिम सिंहभूम जिला समन्वयक भी श्राद्ध तर्पण में शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने हेतु टाटानगर से गायत्री शक्तिपीठ के परिवारजक श्री सियाराम पंडित एवं चक्रधरपुर से श्री दिनेश प्रधान और डॉक्टर मनोज प्रधान जी के द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया गया।