प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान व मेगा ईवेंट कार्यक्रम के लिए की गई है पार्किंग व्यवस्था

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर 30 सितम्बर 2024/ शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुर में 02 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान व मेगा ईवेंट कार्यक्रम आयोजित है। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ कैबिनेट मंत्रियों तथा अन्य अतिथिगणों का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था के तहत पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत बलरामपुर से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम स्थल से 700 मीटर पहले मंडी प्रांगण राजपुर में की गई है। इसी प्रकार कुसमी व शंकरगढ़ से आने वाले वाहनों के लिए कार्यक्रम स्थल से 900 मीटर पहले खुटानपारा मैदान तथा अम्बिकापुर से आने वाले वाहनों के लिए कार्यक्रम स्थल से 600 मीटर पहले गांधी चौक समीप मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Share This Article
Leave a Comment