लट्टू उरांव कल्याण समिति एवं दिशूम गुरू आशीर्वाद योजना के तत्वाधान में बनमलीपुर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन,

Advertisement

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर महतो ने किया दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन , 

शिविर में हुआ 144 यूनिट रक्त संग्रह

चक्रधरपुर। लट्टू उरांव कल्याण समिति और दिशोम गुरू आशीर्वाद योजना के तत्वावधान में रविवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 144 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो वरिष्ठ नेता भुनेश्वर महतो, नवमी उरांव, अनवर खान तथा दिशूम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। विधायक सुखराम उरांव के आवास बनमलीपुर में आयोजित हुए शिविर में काफी संख्या में रक्तदाता रक्तदान करने पहुचे। मौके पर रक्तदाता को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मोके पर सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता, अनवर खान, डिक्की राव , मधुसूदन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर बलराज हिंदवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सनी उरांव ने कहा की लट्टू उरांव कल्याण समिति अंचल में लोक कल्याण कारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रहती है। समय समय पर रक्तदान शिविर स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन कर लोगो का कल्याण में सहभागिता बनती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *