
चक्रधरपुर। केंद्र के झारखंड का हक मिला तो मईया सम्मान योजना की राशि बढ़ेगी। यह बात मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय के विधायक कल्पना सोरेन ने कही। रविवार को चक्रधरपुर विधान सभा के बूढ़ीगोड़ा स्कूल मैदान में आयोजित मईया सम्मान योजना की सभा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा की झारखंड राज्य बनने से पहले झारखंड में रहने वाले ओबीसी समाज के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता था।
लेकिन अलग झारखंड राज्य बनने के बाद भाजपा ने ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत से घटा 14 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब जब झारखंड सरकार फिर से ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए विधानसभा में बिल पारित कर भेजती है तो भाजपा उसे अकटकाने का काम कर रही है। भाजपा नहीं चाहती है कि झारखंड में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलें। उन्होंने कहा कि ओबीसी में गरीब मजदूर है और उन्हें हक मिलना चाहिए, हेमंत सोरेन सभी को उनका हक देना चाहते है। उन्होंने कहा कि चुनाव आया है तो बहुत सारे बहुरुपिये झारखंड में घूम रहे है और लोगों को जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे है। *झारखंड के लोग भीख नहीं अपना हक मांग रहे है ,
कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग भीख नहीं अपना हक मांग रहे है और केन्द्र सरकार झारखंड का बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये नहीं दे रही है, अगर केन्द्र सरकार झारखंड का हक देती है तो मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग अपना हक लेना जानते है और एकजुट होकर अपना हक लेकर रहेंगे। भाजपा को राश नहीं आ रही है झारखंडियों की खुशहाली कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंडियों के बेटे और भाई बन कर उनके बारे में सोंचते है और उनके लिए योजनाएं बना रहे है, जिससे झारखंडियों के चेहरे पर खुशी आयी है,
लेकिन भाजपा को झारखंडियों के चेहरे पर खुशी रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि मंईया सम्मान योजना, किसानों का ऋण मांफ होने, बिजली बिल मांफ होने से झारखंडियों के चेहरे पर खुशी आयी है। साथ ही सरकार द्वारा जो झारखंडियों के योजनाएं बनायी है। उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं मान सम्मान चाहती है और महिलाओं को किसी ने मान सम्मान नहीं दिया। अब हेमंत सोरेन महिलाओं को मान सम्मान दे रहे है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में रहने वाले सभी वग4 के लोगों के लिए सरकार योजना बनायी है और सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने आगामी चुनाव में फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री बेबी देवी, झामुमो जिला अध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, झारखंड आन्दोलनकारी चिन्हितकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, झामुमो सचिव सोना राम देवगम सहित कई मौजूद थे।