दन्तेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आईये)अभियान से प्रभावित होकर 02 लाख ईनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण।

By
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा ब्रेकिंग। आत्मसमर्पित माओवादी वर्ष 2022 से दरभा डिवीज़न अंतर्गत मलांगेर एरिया कमेटी में कार्यरत प्लाटून नम्बर 24 सदस्य के पद पर था सक्रिय।

प्लाटून नम्बर 24 सदस्य के पद पर छ0ग0 शासन द्वारा 02 लाख रूपये का ईनाम घोषित है

आत्मसमर्पित माओवादी वर्ष 2023 में दरभा डिवीजन के ग्राम गोगुण्डा एवं वर्ष 2024 में दक्षिण बस्तर डिवीजन के ग्राम धर्मावरम के जंगल में एम्बुष लगाकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने जैसी घटनाओ सहित डोडीतुमनार क्षेत्र में आईईडी लगाने में था शामिल।

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 198 ईनामी सहित कुल 873 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *