छत्तीसगढ़

बस्तर लोकसभा के 59 मण्डल मे जगदलपुर मंडल को मिली सबसे ज्यादा लीड

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर मंडल पर स्थित 48 वार्ड मिलाकर 18981 की हुई लीड

जगदलपुर विधानसभा में 36946 की हुई लीड

बस्तर लोक सभा भाजपा ने 55245 मतों से जीत हासिल की

जगदलपुर– बस्तर लोकसभा का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप एवं कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ने चुनाव लड़ा। भाजपा के प्रत्याशी को महेश कश्यप को 456573 मत प्राप्त हुए,कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 402378 मत प्राप्त हुए, भाजपा ने 55245 मतों से चुनाव मे जीत हुई.

जिसमे जगदलपुर विधानसभा से ही 36946 की लीड हुई उसी प्रकार चित्रकोट विधानसभा से 7502 मतों की लीड, नारायणपुर विधानसभा से 4308 मतों की लीड, कोंडागांव विधानसभा से 4094 की लीड, दंतेवाड़ा विधानसभा से 12884 की लीड, कोंटा विधानसभा से 3798 की लीड प्राप्त हुई। बस्तर विधानसभा से 8757 एवं बीजापुर विधानसभा से 6337 से कांग्रेस से भाजपा पीछे रही.
डाक मत पत्र मे 1050 की लीड प्राप्त हुई।

भाजपा का सबसे शानदार प्रदर्शन जगदलपुर विधानसभा का रहा। बस्तर लोक सभा मे 59 मण्डल आते है जिसमे जगदलपुर मण्डल सबसे ज्यादा मतों से जितने वाला मण्डल बना जिसमे 18981 मत भाजपा को प्राप्त हुआ।जगदलपुर मण्डल के 48 वार्ड मे 98 बूथ आते है जिसमे 87 बूथ मे विजय प्राप्त हुई, 13 बूथ मे भाजपा पीछे रही।

जगदलपुर के 48 वार्डों की स्थिति इस प्रकार है जहां भाजपा ने लीड हासिल किया,गुरु गोविंद सिंह 479 लीड, छत्रपति शिवाजी 1112 लीड, महाराणा प्रताप 564 लीड,अटल बिहारी वाजपेई 761 लीड, लोकमान्य तिलक 441 लीड,कुशाभाऊ ठाकरे 335 लीड, दीनदयाल उपाध्याय 587 लीड, मोतीलाल नेहरू 435 लीड, राजेंद्र नगर 333 लीड, गंगानगर 359 लीड, मां दंतेश्वरी 218 लीड,प्रवीर चंद भंजदेव 402 लीड, शिव मंदिर 668 लीड,भैरम देव 603 लीड,नेताजी सुभास 583 लीड, सदर 582 लीड,बालाजी 352 लीड,प्रताप देव 573 लीड,वीर सावरकर 663 लीड, लाल बहादुर शास्त्री 770 लीड,भगत सिंह 584 लीड, सिविल लाइन 431लीड, चंद्रशेखर आजाद 519 लीड, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 856 लीड,अब्दुल कलाम 405 लीड, विवेकानंद 128 लीड, अनुकूल देव 569 लीड, महारानी 825 लीड, महेंद्र कर्मा 330 लीड, बलिराम कश्यप 388 लीड, शहिद गुंडा धर 220 लीड,मदर टेरेसा 162 लीड, राजीव गांधी 285 लीड, सुंदरलाल शर्मा 280 लीड, संजय गाँधी 118 लीड, जवाहर नगर 107 लीड, रमैया 875 लीड, इंदिरा 313 लीड, दलपत सागर 922 लीड,अंबेडकर वार्ड 137लीड, माता संतोषी 42लीड, इन वार्डो मे भाजपा को मिली।

जिन वार्डो मे भाजपा को हार मिली उनमे सरदार वल्लभ भाई पटेल,शांति नगर,मदन मोहन मालवीय,गाँधी नगर वार्ड रहे।
महारानी वार्ड बूथ क्रमांक 138 सबसे अधिक मतों से जितने वाला बूथ बना। जिसमें बीजेपी को 735 कांग्रेस को 93 जिसमे 642 का लीड रहा, द्वितीय स्थान मे शिव मंदिर वार्ड के बूथ क्रमांक 103 मे भाजपा को 771 व कांग्रेस को 133 मत मिले जिसमे भाजपा 638 मतों से विजयी रहा। तीसरा स्थान भैरम देव वार्ड बूथ क्रमांक 104 मे भाजपा को 758 व कांग्रेस को 155 मत मिले जिसमे भाजपा 603 मतो से विजयी रहे।

शहर में अभी पूर्ण सफलता को लेकर नगर मंडल सुरेश गुप्ता ने कहा कि मान प्रदेश अध्यक्ष जी का कुशल नेतृत्व और जिला अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन में और नगर के समस्त कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही प्रतिफल है कि भाजपा 18981 वोट की बढ़त 98 बुथ में 87 बूथों को जीत के साथ हमने 48 वार्डों में 45 वार्ड को जीता है यह सब कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और शहर की जनता ने मोदी की गारंटी और माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेतृत्व में प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा को आशीर्वाद मिला है नगर के 13 बूथ और तीन वार्ड में भाजपा पीछे रह गई वहां भी कार्यकर्ताओं ने भरपूर मेहनत की थी सुरेश गुप्ता ने कहा कि इन 13 बूथ और 3 वार्ड में हमारे कार्यकर्ता और मजबूती के साथ लगेंगे आने वाले समय में हम शहर के 48 वार्ड और 98 बूथ में विजय हासिल करने का लक्ष से कार्यकर्ता कार्य करेंगे!

जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव,जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी, नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे एवम समस्त कार्यकर्ता को धन्यवाद व बधाई प्रेषित किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button