टिंबर कारोबारी के घर डकैती, पति-पत्नी के हाथ पैर बांधकर लाखों का सोना लेकर फरार हुए आरोपी

Advertisement

अंजोरा थाना क्षेत्र के गनियारी गाँव में टिंबर कारोबारी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है।

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अपराध के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में हत्या, लूट, चाकूबाजी और मारपीट जैसी कई घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है और वे लगातार अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर भी दुर्ग में एक बड़े अपराध को दिन दहाड़े अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कर रही जांच
दरअसल, अंजोरा थाना क्षेत्र के गनियारी गाँव में टिंबर कारोबारी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पांच आरोपी व्यापारी के घर पहुंचे और पति-पत्नी के साथ पैर बांध दिए।

इसके बाद आरोपी व्यापारी के घर से 35 तोला सोना और 25 हजार नकदी लेकर घर से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी ने जैसे तैसे खुद को मुक्त करवाया और इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *