15 सितम्बर महिला कॉग्रेस स्थापना दिवस पर नई वेबसाइट और सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत -रानी चौहान

2 Min Read

जिला कांग्रेस कमेटी में होगा महिला कांग्रेस का 40
वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम

रायगढ़ । महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रानी चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार 15 सितम्बर 2024 को महिला कॉग्रेस का 40 वाँ स्थापना दिवस मनाया जाना है जिसमे महिला काँग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी, यह सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगा, 15 सितंबर के ही दिन राष्ट्रीय महिला

कॉग्रेस की वेबसाइट की भी शुरुआत की जायेगी. रायगढ़ में यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी में समस्त कांग्रेस के पदाधिकारियों ,प्रकोष्ठ और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जायेगा जिसकी तैयारी महिलाओं द्वारा बैनर पोस्टर और डोर टू डोर जनसंपर्क कर किया जा रहा है,  रानी चौहान ने यह भी बताया कि इस अभियान के माध्यम से हर वर्ग की महिलाएँ 5 साल तक के लिए महिला कॉग्रेस की सदस्य बन सकती हैं।

मात्र 100 रुपये की ऑनलाइन फ़ीस जमा कराते ही हर महिला सदस्य को एक सदस्यता सर्टिफिकेट (रसीद) भी उसी समय ऑनलाइन प्राप्त होगा।वही इस अवसर पर देश के हर राज्य, केन्द्रशासित राज्य, ज़िला, ब्लॉक महिला कॉग्रेस मुख्यालयों में सभी अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा इसे एक विशेष पर्व के रूप में मनाया जाएगा।

रानी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने एवं मार्गदर्शन के लिए केंद्रीय स्तर पर एक प्रवेक्षक भी उपस्थित होंगेंरानी चौहान ने कांग्रेस पार्टी के समस्त महिला पुरुष पदाधिकारी कार्यकर्ता को कार्यक्रम में सम्मिलित होने और संगठन को सशक्त करने हेतु अधिक से अधिक सँख्या में  महिलाओं को सदस्यता ग्रहण हेतु प्रेरित करने और उपस्थित होने आग्रह करते हुए अपील किया है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *