नाबालिग कों बहला फुसलाकार भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement

🔷 थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 पुलिस टीम द्वारा त्वरित कायवाही करते हुए पीड़िता कों आरोपी के कब्जे से किया गया बरामद।
🔷 नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थिया दिनांक 03/09/24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की दिनांक 02/09/24 कों कपड़ा सिलवाने की बात बोलकर घर से निकली थी, जो देर शाम रात तक नाबालिग अपने घर नही पहुंची हैं, आस पास रिश्तेदारो में पता तलाश किया गया जो खोजने से नही मिल रही हैं, प्रार्थिया द्वारा शंका व्यक्ति किया गया कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की कों कोई अज्ञात युवक बहला फुसला कर ले गया हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 282/24 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका कों आरोपी अनु निषाद उम्र 18 वर्ष 06 माह साकिन अखोरा थाना बारियों जिला बलरामपुर के कब्जे से बरामद कर पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी अनु निषाद पीड़िता कों बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 64(2)(ड) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, सहायक उप निरीक्षक इंद्रदेव भगत, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महेश्वर शरण सिंह, महिला आरक्षक सुमन कश्यप, किरण आमलावती, आरक्षक सुरेश गुप्ता, कुश सोनी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *