शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में किया गया नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

बलरामुपर 13 सितंबर 2024/ नशामुक्त भारत के अंतर्गत कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा सुचारू रूप से नशा मुक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। साथ ही इस अभियान के तहत् विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच नशा के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में बताया गया। साथ ही नशा से दूर रहने का शपथ भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं चाइल्ड लाइन के अधिकारी-कर्मचारी तथा विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *