गरीब महिलाओं को रोजगार देने का झांसा, खुलवाए गए बैंक खाते में 15 करोड़ का किया गया लेन-देन

Advertisement

रायपुर। रायपुर में गरीब महिलाओं को रोजगार देने का झांसा खुलवाए गए बैंक खाते में 15 करोड़ का लेन-देन किया गया। यह रकम आनलाइन सट्टे से जुड़ी हुई है। महिलाओं के बैंक खाते की पासबुक और एटीएम अपने पास रख लिए गए थे। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपित समाजसेवी शोभा ठाकुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिलाओं ने पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर नारी शक्ति पार्टी नाम की संस्था की संचालिका शोभा ठाकुर के नाम पर शिकायत दर्ज कराई थी। रोजगार देने के नाम पर संस्था चलाने वाली आरोपित शोभा ने पीड़ितों से पंजीयन के नाम पर सौ-सौ रुपये लिए और उसकी रसीद भी दी।

इसके अलावा महिलाओं को यह कहकर कर्नाटका बैंक में खाता खुलवाया कि सरकारी योजनाओं का पैसा उन्हें मिलेगा। उनके नाम से सिम कार्ड भी लिया गया। इसके बाद आरोपिता ने एटीएम, पासबुक और सिम कार्ड खुद रख लिए। खातों का उपयोग अवैध काम में किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच की है तो पता चला कि संस्था कहीं भी पंजीकृत नहीं है।

शिकायत के बाद आरोपित महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। संबंधित खातों में पैसे कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है।

राजेश देवांगन, सीएसपी, पुरानी बस्ती

किस खाते में कितनी रकम को लेन-देन

– नंदिनी देवांगन- 77 लाख 25 हजार।

– कोमल सेंटरे- 59 लाख 90 हजार।

दामिनी वर्मा- दो करोड़ 41 लाख।

– रितू सेंदरे- 49 लाख 74 हजार।

– रेशमा सोनी- 35 लाख 74 हजार।

– योगिता सेंदरे- 5 लाख 60 हजार।

– प्रीतम ध्रुव- तीन करोड़ रुपये।

– पूर्णिमा माझी- पांच करोड़ 53 लाख।

– रजुला बाघ- एक करोड़ 66 लाख।

– लीला बघेल दो करोड़ 88 लाख।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *