अगस्त का वेतन अविलंब जारी करने शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन,

Advertisement

विलंब होने पर आंदोलन की चेतावनी

कुसमी, । छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई कुसमी ने मंगलवार को विकास खंड शिक्षा अधिकारी पहुंच कर विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षको के प्रकरण का निपटारा नहीं होने के कारण ओपीएस, (ईव्हीएस) प्रकरणों की वजह से जिले में लंबित माह अगस्त 2024 का वेतन अविलंब जारी करने के विषय में ज्ञापन सौपा हैं।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई कुसमी के अध्यक्ष परमेश्वर मिश्रा के उपस्थिति में दर्जनों शिक्षकों ने सौपें गए  ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए मांग किया हैं की विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षको के प्रकरण का निपटारा नहीं होने के कारण ओपीएस, (ईव्हीएस) प्रकरणों की वजह से जिले के कुसमी विकास खण्ड में भी पदस्थ शिक्षको का माह अगस्त 2024 का वेतन प्रतिबंधित किया गया हैं।

आगे ज्ञापन में उल्लेखित किया गया हैं की उक्त प्रकरणों में समाधान के लिए संबंधित विभाग प्रमुख जिम्मेदार है. जिले भर में पदस्थ शिक्षकों का वेतन प्रतिबंधित किया जाना कदापि उचित नहीं है। हमारे कई शिक्षक भवन निर्माण या व्यक्तिगत ऋण के भार में है। जिसके एमीएमआई में विलंब हो रहा है व आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

शिक्षकों का माह अगस्त 2024 का वेतन अभिलंब जारी करने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई ज्ञापन सौपा हैं। तथा वेतन विलंब जारी करने की स्थिति में विकासखंड के समस्त शिक्षक साल बंद कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है तथा इसका जिम्मेदार संबंधित विभाग को ठहराया हैं। वहीं दिए गए ज्ञापन का प्रतिलिपि बलरामपुर कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *