झारखंड

मेरे पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए मुझें आर्शीवाद दें- दमयंती नाग

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा की बागी महिला नेता दमयंती नाग ने चक्रधरपुर विधान सभा से झारखंड पिछड़ी मोर्चा के महासम्मेलन की सभा से भरी चुनाव लड़ने की हूंकार ,

पोटका से पोडाहाट स्टेडियम तक निकाली गई विशाल शोभायात्रा 

चक्रधरपुर।  चक्र धरपुर पोडाहाट स्टेडियम में झारखंड पिछड़ी मोर्चा के भावी प्रत्याशी दयमंती नाग ने कहा कि मेरे स्वर्गीय पति श्याम संुदर नाग भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रीय नेता थे। वे हमेशा अंचल के लोगों के हित के लिए काम किया। उन्होंने अपना जीवन दलित आदिवासी गरीब गुरवा मजदूरों के हित और अंचल के विकास के लिए न्यौछावर कर दिया। उन्होंने इस अंचल के लोगों के लिए कई सपनें देखे थे लेकिन र्दुभाग्यवश उनकी अल्पकाल में ही निधन हो गया। उनके सपनों को साकार करने के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और वनवासी संघ के अलावा इनसे जुड़े संस्थाओं में सक्रीय भागीदारी निभाकर लोगों की सेवा किया और करती आ रही हूं। मेरे पति ने अंचल के बच्चों में शिक्षा का लौ जगाने के लिए अंचल के गरीब बच्चों के लिए स्कूल तथा विभिन्न प्रकार के योजना बनाकर शिक्षा का स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया। वनवासी कल्याण संघ जैसे कई संगठनों का सक्रीयता से संपादन किया। मैंअपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी में चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई। मैं अपने स्वर्गीय पति के अधुरे सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी संगठन में जुड़कर या र्निदलीय ा प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने का मन बना लिया। बाद में  काफी सोच विचार कर चक्रधरपुर विधान सभा से चुनाव जीत कर लोगों की सेवा करने के की मंशा से झारखंड पिछड़ी मोर्चा के अध्यक्ष जय जगन्नाथ प्रधान से प्रभावित होकर झारखंड पिछड़ी मोर्चा के बैनर पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। अंचल में आदिवासियों का जीवन स्तर को सुधारने और अंचल के सर्वाधिक निवास करने वाले पिछड़ी जाति के लोगों के मौलिक सुविधाओं को पुरा करने के लिए पिछड़ी मोर्चा का दामन थामकर इस अंचल के लोगों की सेवा करना चाहती हूं।  इसके लिए आपका आर्शीवाद चाहती हूं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि मुझे मेरे पति के अधुरे सपनों को पूरा करने तथा अंचल के विकास और लोगों को मौलिक सुविधाएं मुहैया कराने का अवसर प्रदान करें। इस अवसर पर मोर्चा के सक्रीय सदस्य सह अधिवक्ता आदिकांत सारंगी ने दावा किया कि आने वाले विधान सभा चुनाव में पिछड़ी मोर्चा के उम्मीदवार जीत होगी। उन्होंने कहा कि उनकी जीत के लिए कार्यकर्ता सक्रीयता से कामकाज में जूट जाएं। इस अवसर पर झारखंड पिछड़ी मोर्चके अध्यक्ष जय जगन्नाथ प्रधान ने कहा कि अंचल के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए दमयंती नाग का समर्थन करे। इस अवसर पर प्रधान समाज के सक्रीय सदस्य राजखरसांवा के सच्चिदानंद प्रधान ने भी अपने संबोधन मेंझारखंड के मौजूदा जनप्रतिधियों के द्वारा पिछड़ी जाति के लोगों के साथ भेदभाव करने तथा उनकी समस्याओं को विधान सभा स्तर तक पहुंचाने में उदासीनता दिखाने का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि जन सेवा से जुड़ी पिछड़ी मोर्चा के प्रत्याशी दमयंती नाग को भारी मतों से विजय बनाकर विधान सभा भेजें। जिला परिषद भाग- 2 की अध्यक्षा नैना देवी ने भी लोगों को दमयंती नाग का समर्थन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अंचल के दर्जनों गावों से हजारों लोग इस महासम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य रुप से मिथुन प्रधान, शिबू महंती, सत्या प्रधान, रितु नाग, मनसा महतो, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर राजखरसांवा के प्रसिद्द झुमर गायक संतोष महतो की टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत किया गया जिसमें झूमर, संबलपुरी गीत इत्यादि शामिल थे। सम्मेलन में सभी अतिथियों का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। सम्मेलन में  महतो, प्रधान समाज सहित आदिवासी, दलित तथा महिला वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button