सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान के मामलो मे लगातार कार्यवाही जारी

Advertisement

थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान दस्तायाब कर परिजनों कों किया गया सुपुर्द

सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान के मामलो मे संवेदनशीलता के की जा रहे त्वरित कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे दिनांक 05/08/24 कों प्रार्थिया थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 27/07/24 कों प्रार्थिया का पति लालचंद उर्फ़ गौतम साकिन सिलमा थाना बतौली पैसा लेने के लिए बाघमाड़ा जाने की बात बोलकर घर से निकले थे जो रिपोर्ट दिनांक तक वापस घर नही आए हैं, आस पास एवं रिश्तेदारो में खोजने से नही मिल रहे हैं,

पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के मामले मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बतौली में गुम इंसान क्रमांक 19/24 दर्ज कर गुम इंसान का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा दौरान पता तलाश गुम इंसान कों सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, प्रधान आरक्षक फलेन्द्र पैकरा, महिला आरक्षक मैरी क्लोरेट, आरक्षक राजेश खलखो शामिल रहे।

सरगुजा पुलिस द्वारा गुमशुदगी के मामलो मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जाती हैं, साथ ही सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि ऐसे मामलो की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानो मे प्रदान करें जिससे मामलो मे त्वरित कार्यवाही की जा सके, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव तत्पर हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *