95 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

2 Min Read
Advertisement

नगरीय निकाय चुनाव में 83.95 % मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर नगरीय निकाय चुनाव में 83.95 % मतदाताओं ने पुरुष 84.36 % व महिला 83.55% मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत के 15 वार्डो में पुरुष 1777 व महिला 1806 कुल 3583 मतदाताओं की संख्या है। मतदान केंद्रों में सुबह 8 बजे से भीड़ देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों के भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हुआ। ईवीएम मशीन को महुआपारा हाई स्कूल स्ट्रांग रूम में रखा गया हैं। 15 फ़रवरी को मतगणना होगी।

राजपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 8 निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी अग्रवाल ने अपनी 60 वर्षीय बहु पुष्पा देवी अग्रवाल के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। लक्ष्मी देवी ने मतदान कर संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति का मत महत्वपूर्ण है और नागरिकों को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

मतदान केंद्रों में एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी, थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह व एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर ने निरीक्षण किया था। मतदान केंद्रों में पर्याप्त पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान केंद्रों में सुबह 8 बजे से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *