9 करोड़ रुपए की लगत से होगा बंदगांव प्रखंड में सड़क निर्माण और पुनरुद्धार कार्य

2 Min Read
Advertisement

विधायक सुखराम उरांव ने कहा बंदगांव सुदूरवर्ती प्रखंड में बिछेगा सड़कों का जाल

विधायक सुखराम उरांव ने किया निर्माण और पुनरुद्धार का भूमि पूजन , बंदगांव में कहा

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विधान सभा ने अंतर्गत बंदगांव प्रखंड में 8 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से तीन सड़कों का पुनरुद्धार किया जाएगा। जबकि एक सड़क का नवनिर्माण कार्य होगा। इसे लेकर रविवार को विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। सबसे पहले विधायक सुखराम उरांव ने बंदगांव प्रखंड के मेरोमगुटू पंचायत के ईटी से सिटीबुरु तक भाया कुवाडीह तक 5.9 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया।

यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर द्वारा पूरा कराया जाएगा। जिसकी लागत 6 करोड़ 54 लाख रुपये हैं। उसके बाद उन्होंने एनएच 75 ई से जलमय पथ 1.2 किलोमीटर जिसकी कुल लागत 62 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मती होगी।

जबकि तिलडीह बंदगांव पथ से टिमड़ा पथ तक 1.75 किलोमीटर जिसकी लागत से 92 लाख तथा कोमडेला मुंडा टोली से बष्टमपदा तक 1.65 किलोमीटर जिसकी लागत 90 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मती कार्य का भूमि पूजन किया। तीनों सड़क ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर द्वारा कराया जाएगा।

इस मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड काफी पिछड़ा हुआ इलाका हैं। इसलिए इस बार सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण बंदगांव प्रखंड में कराया जा रहा हैं। सड़कों के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय, रांची और चक्रधरपुर-चाईबासा आने जाने में काफी सहुलियत होगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बंदगांव प्रखंड में और कई योजनाओं का भूमि पूजन किया जाएगा। अब भी कई सड़कों तथा पुल पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, मिथुन गागराई, प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम, जिला परिषद जसफीन हमसाय, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, सुनिल लागुरी, रोबिन हापतगड़ा, शंकर नायक, विवेक उर्फ विक्की सिंह समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *