बच्चों में रेयर डिजीज के 8 “रेड फ्लैग्स” – डॉ. प्रीति आनंद की सलाह

3 Min Read

नई दिल्ली: मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत की सीनियर कंसल्टेंट (पीडियाट्रिक्स और इंटेंसिव केयर) डॉ. प्रीति आनंद बताती हैं कि बच्चों में कुछ दुर्लभ या आनुवांशिक बीमारियों के शुरुआती लक्षण सामान्य लग सकते हैं।

हालांकि, माता-पिता को कुछ संकेतों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। ये 8 “रेड फ्लैग्स” हैं, जिन्हें देखकर बच्चों की सही समय पर जांच जरूरी है।


1. विकास में देरी या सीखी चीजें भूल जाना

  • उम्र के अनुसार बैठना, चलना, बोलना या मुस्कुराना नहीं सीखना।
  • पहले से सीखी हुई गतिविधियों (जैसे चलना या बोलना) को अचानक छोड़ देना।

ये तंत्रिका तंत्र या मेटाबॉलिक बीमारियों का गंभीर संकेत हो सकता है।

2. दौरे या असामान्य हलचल

  • बार-बार दौरे पड़ना, शरीर का ढीला पड़ना।
  • चलने के तरीके में अचानक बदलाव या अंगों में असामान्य हलचल।

3. शारीरिक विकास में असामान्यताएं

  • सिर का आकार बहुत छोटा या बड़ा होना, कद में वृद्धि न होना।
  • फेलियर टू थ्राइव – पर्याप्त पोषण मिलने के बावजूद वजन और लंबाई न बढ़ना।
  • अत्यधिक वजन बढ़ना – मेटाबॉलिक सिंड्रोम का संकेत।

4. चेहरे और शरीर की असामान्य बनावट

  • चेहरे की विशिष्ट बनावट – आंखों के बीच ज्यादा दूरी, बड़ी जीभ, छोटा मुंह, पलकों में देरी।
  • हाथ-पैर की उंगलियों या अंगों की लंबाई असामान्य होना।
  • चार्ज सिंड्रोम – आंख, दिल और कान में एक साथ दोष।

5. बार-बार और गंभीर संक्रमण

  • बार-बार कान, फेफड़े, रक्त या फंगल संक्रमण

यह प्राथमिक रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने का संकेत।

6. शरीर के कई अंगों में समस्या

  • पेट में गांठ, त्वचा या आंखों का पीला पड़ना।
  • दौड़ने या सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी, शिशु का दूध पीते समय पसीना।
  • पैरों, चेहरे, पेट या आंखों पर लगातार बढ़ती सूजन।

7. लैब रिपोर्ट में लगातार असामान्य परिणाम

  • हृदय की मांसपेशियों का बढ़ना, खून में कोशिकाओं की कमी।

यह मेटाबॉलिक या स्टोरेज बीमारियों का संकेत हो सकता है।

8. फैमिली हिस्ट्री

  • भाई-बहनों या करीबी रिश्तेदारों में आनुवांशिक बीमारी, बार-बार गर्भपात या बचपन में अकारण मौत।
  • माता-पिता के करीबी रिश्ते होने पर संभावना और बढ़ जाती है।

माता-पिता को क्या करना चाहिए?

डॉ. प्रीति आनंद के अनुसार, जब एक ही बच्चे में कई लक्षण एक साथ दिखें (जैसे: विकास में देरी + दौरे + चेहरे की असामान्यताएं + शारीरिक विकास में समस्या), तो तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें

Share This Article