60 घंटे से अंधेरे में डूबी पुष्पपल्लव कॉलोनी! बिजली आती है, जाती है समाधान अब तक नहीं

By
Advertisement
Advertisement

पुष्पपल्लव कॉलोनी में रह रहे लोगों को पिछले 60 घंटे से बिजली की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कभी बिजली आती है, तो कभी चली जाती है — और यह सिलसिला लगातार जारी है।


स्थानिक नागरिक ने बताया की

स्थानीय निवासी बताते हैं कि बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर आते जरूर हैं और दावा करते हैं कि समस्या ठीक कर दी गई है। लेकिन जैसे ही एक-दो घंटे बीतते हैं, बिजली फिर से गुल हो जाती है।

हम लोग बहुत परेशान हैं। बार-बार शिकायत कर रहे हैं, पर समाधान स्थायी नहीं मिल रहा है। बच्चे परेशान हैं, घर में जरूरी काम ठप हो गए हैं।

यह इलाका शक्ति नगर के अंतर्गत आता है, जो वार्ड क्रमांक 56 में आता है। लोगों का कहना है कि कई बार कॉल और शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।


पुष्पपल्लव कॉलोनी के नागरिकों की मांग

पुष्पपल्लव कॉलोनी के नागरिकों की मांग है कि बिजली विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करे, ताकि उन्हें रोज़-रोज़ इस परेशानी से न जूझना पड़े।
और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर संज्ञान ले और क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *