3 Min Read
Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किये जाने हेतु किया गया है निर्देशित।

थाना लुन्ड्रा एवं थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों एवं छात्रों कों नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी के सम्बन्ध मे किया गया जागरूक।

नागरिकों कों अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ” नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान की दी गई जानकारी।

पखवाड़ा अंतर्गत सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किये जाएंगे आयोजित।

प्रत्येक वर्ष दिनांक 26 जून को नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस मनाया जाता है। अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी हेतु आम जनता को जागरूक करना है, इसी क्रम मे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ” नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान चलाये जाने के दिशा निर्देश पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी किये गए है, इसी क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों कों अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों कों नशीले दवाओं के दुष्प्रभाव एवं अवैध तस्करी के सम्बन्ध मे जागरूक करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

इसी तारतम्य मे आज दिनांक कों थाना प्रभारी लुन्ड्रा द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम उदारी एवं थाना प्रभारी बतौली द्वारा बतौली ग्राम मे ग्रामीणों कों “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आम जनता के बीच नशीली दवाओं के दुरूपयोग, अवैध तस्करी तथा उसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई, पुलिस टीम द्वारा लोगो कों नशा ना करने एवं नशे की आदत से अपने आस पास के लोगो कों छुटकारा दिलाने मे अपना सहयोग प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई, साथ ही नशे के अवैध कार्यों मे लिप्त व्यक्तियों की सूचना थाना मे देने के लिए प्रेरित किया गया, कार्यक्रम मे ग्रामीणों द्वारा सहर्ष नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मे शामिल होकर अपना योगदान देने की बात कही गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक फलेन्द्र पैकरा, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, किरण, आरक्षक भगलू राम, राजेश खलखो, संतोष, हिमांशु, रवि सिंह एवं थाना लुन्ड्रा एवं थाना बतौली क्षेत्र के लगभग 150 की संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *