500 रूपये के लिए कर दी थी हत्या, पुलिस ने रखा था 10 हजार रुपए का इनाम, पकड़ाया आरोपी

3 Min Read

कोरबा। उधार दिए गए 500 रुपए की वसूली नहीं होने पर ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण को डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपए का इनाम रखा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। पर बेटी से मिलने पहुंचने के दौरान आरोपी को मुखबिर के सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमान में रहने वाले ग्रामीण रामसिंह मरपच्ची(45) में अपने ही गांव के कल्याण सिंह(45) को 500 रुपए उधार दिया था। कल्याण सिंह कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उधार में लिए रुपए वापस नहीं कर पा रहा था।
छेरछेरा के दिन रामसिंह मरपच्ची अपने उधार में दिए गए रकम मांगने कल्याण सिंह के घर पहुंचा।

वह अपने रुपए तुरंत वापस मांगने लगा। कल्याण सिंह ने तत्काल रूपये देने में असमर्थता जताई तो रामसिंह ने मोहलत देने के एवज में शराब पिलाने की बात कही। पर कल्याण सिंह रुपयों की कमी के चलते शराब पिलाने में असमर्थता जताई तो नाराज रामसिंह ने कल्याण के घर में रखे डंडे को उठाकर कल्याण की पीट पीट कर मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पर आरोपी रामसिंह के द्वारा मोबाइल इस्तेमाल नहीं करने के चलते कोई टेक्निकल एविडेंस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नहीं मिल पा रहा था। लंबे समय तक आरोपी के फरार रहने पर एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपए का इनाम भी रखा था।

इसी बीच आरोपी रामसिंह अपनी बेटी से मिलने आया था। मुखबिर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा के अनुसार
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फरारी के दौरान वह मरवाही के एक ईंट भट्टे में मजदूरी करता था। जिसके एवज में उसे सिर्फ दो टाइम का खाना मिलता था और रुपए नहीं मिलते थे।

फरारी काटने के लिए आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद सिर्फ खाना मिलने पर भी आरोपी ईंट भट्टे में जमा रहा। उसे अन्य जगह मजदूरी करने जाने पर पकड़े जाने का डर था। पर बेटी की याद आने पर वह मिलने के लिए बेटी के पास गया और पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड में भेजा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *