50 नशीली इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार, जेल दाख़िल

By
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर । आबकारी आयुक्त श्याम धावडे के निर्देश पर तथा उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को आज मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मणिपुर अंतर्गत निवासी कमलेश कुर्रे उर्फ करिया अपने घर से नशीले इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है।

सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी उड़न दस्ता टीम ने कमलेश कुर्रे के घर दबिश दी, घर की तलाशी में 25 नग TALGESIC INJECTION तथा 25 नग AVIL INJECTION  बरामद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया न्यायालय ने जेल दाखिल किया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अभी उड़नदस्ता टीम ज्यादा से ज्यादा नशीले इंजेक्शन टैबलेट और कफ सिरप पर कार्रवाई कर रही है, क्योंकि इन चीजों से समाज को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। और सबसे आश्चर्य की बात है कि अंबिकापुर इसका गढ़ बनता जा रहा है।

उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे,ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी, अंजू एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *