400 बोरी अवैध धान जब्त

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर, 06 नवम्बर 2025/ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर 2025 से धान खरीदी शुरू होगी। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही करें। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी एवं पुलिस विभाग की टीम के द्वारा ग्राम कुरडीह निवासी रहमत अंसारी के घर में अवैध रूप से भण्डारित लगभग 400 बोरी धान जब्त किया गया।

ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री कटारा ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *