25 पाव अंग्रेजी शराब के साथ पुरुष और महिला गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त

1 Min Read
Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत पतरापारा के पास पुलिस ने 25 पाव अंग्रेजी शराब के साथ पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक जब्त किया। पुलिस ने जब्त अंग्रेजी शराब की अनुमामित लागत 3250 रुपए आंकी है।

पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक में पुरुष और महिला अंग्रेजी शराब बेचने के लिए राजपुर से कोसाबाडी रोड होते हुए ओकरा, पतरापारा कि ओर जा रहे हैं। सूचना उपरांत थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस स्टाफों के साथ पतरापारा के पास पहुंचकर संदिग्ध पुरूष और महिला को रुकवाकर पूछताछ करने पर अपना नाम मोहित प्रधान पिता नंदलाल प्रधान (46), निवासी ककनी थाना धौरपुर व सविता यादव पति कृष्णा यादव (29), निवासी छेरमुण्डा थाना धौरपुर के कब्जे से 25 पाव गोवा अंग्रेजी शराब जब्त किया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जमानत पर छोड़ा, बाद में न्यायालय में किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *