25 प्रतिशत माईलेज भत्ता सहित कई मांगो पर रनिंग कर्मियों ने किया क्रू एवं गार्ड लॉबियों में प्रर्दशन

By
Advertisement
Advertisement

आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर मेंस यूनियन रंनिंग शाखा की ओर से देश भर के क्रू एंड गार्ड लॉबियों के सामने किया गया प्रर्दशन

चक्रधरपुर, राउरकेला, बंडामुंडा, डांगोवापोसी, झारसुगुड़ा सहित सभी स्टेशनों के क्रू एंड गार्ड लॉबियों में रेल प्रशासन के खिलाफ रनिंग कर्मियों ने किया आवाज बुलंद

चक्रधरपुर संवाददाता । रनिंग कर्मचारियों का 1 जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ 25 प्रतिशत माईलेज भत्ता प्रदान करने, सहायक लोको पायलटों एवं ट्रेन मैनेजरों से ट्रेन स्टेबल के दौरान हैंड ब्रेक न बंधवाने, लगातार दो रात्रि के उपरांत तीसरे रात्रि की ड्यूटी न दिए जाने, रनिंग कर्मियों को लंबी अवधि की ड्यूटी देना बंद करने, रिलीफ मांगने पर क्रू एवं ट्रेन प्रबंधकों का अनावश्यक शोषण बंद करने, रनिंग कर्मचारियों की 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी सुनिश्चित करने एवं ट्रेन प्रबंधकों का इनिशियल ग्रेड पे 4200 सुनिश्चित करने, फॉग सैफ डिवाईस और डेटोनेटर्स लोको कैव में लगाने,लोको कैव में सीवीवीआरएस लगाना बंद करने,

रनिंग कर्मियों का माईलेज भत्ते को इनकम टेक्स के दायरे से बाहर रखने सहित अन्य कई मांगों पर आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर देश भर के लॉबियों में एक साथ किए जाने प्रर्दशन के क्रम में आज मेंस यूनियन की और से दक्षिण पूर्व रेलवे विभिन्न रेल मंडलों में प्रर्दशन किया गया। इसी क्रम में सोमवार को चक्रधरपुर क्रू एंड गार्ड लॉबी के सामने मेंस यूनियन के चक्रधरपुर रनिंग शाखा अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजरों ने रेल प्रशासन के खिलाफ जम कर नारे लगाए। रनिंग कर्मियों की मांग है कि सरकार के द्वारा भत्ता वृद्धि को मंजूरी देने के बाबजूद रेल प्रशासन उन्हें उनका भत्ता प्रदान नहीं कर रही है। रंनिंग कर्मचारियों का उचित मांगों को रेल प्रशासन जल्द से जल्द पूरा करें अन्यथा यह आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

इस प्रर्दशन में राकेश कुमार तिवारी, रंजीत चटर्जी,संजयकुमार प्रसाद,रंजन कुमार महतो, उपेंद्र बहादुर थापा, शेखर कुमार, विभुती कुमार,  अजीत कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव रंजन, अमित कुमार, पंकज कुमार , पुनित प्रणव, राजेश कुमार मंडल, सौरभ पाठक, विश्वरुप कुमार, ए दुर्गा प्रसाद, चंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में रनिंग कर्मी शामिल हुए। यह प्रर्दशन राउरकेला, झारसुगुड़ा, बंडामुंडा, डांगोवापोसी, जुरुली, सीनी आदि में भी किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *