19 वर्षीय युवती का मिला शव, क्षेत्र में सनसनी का माहौल

2 Min Read

राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले बिसरा थाना क्षेत्र में स्थित उरमई पंचायत के खटंगटोली में रहने वाली संजना कोमार नामक 19 वर्षीय युवती का शव खटंग टोली और सान कुलागोजो के बीच स्थित लक्रामारा जंगल से प्राप्त हुआ हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवती दिनांक 30 अगस्त की रात्रि से घर से गायब थी। बीते कल दिनांक 02 सितम्बर को एक चरवाहा द्वारा जो उस तरफ अपने पालतु पशुओं को चराने गया था जंगल में युवती का शव पड़ा देखा गया। यह शव एक पेड़ की ओट में पड़ा हुआ था। जिसके बाद चरवाहे से होते हुए अन्य व्यक्तियों और पुलिस तक यह खबर पहुँची।

घटना स्थल पर पुलिस वैज्ञानिक दल और खोजी कुत्ते के साथ पहुँची,और शव को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। मौके पर युवती के पिता ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में किया।

पुलिस के अनुसार मृत युवती के गर्दन पर निशान देखा गया, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुपट्टा या ऐसी ही किसी चीज से युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई होगी।

पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है और युवती के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर काल डिटेल व अन्य जानकारी जुटाकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है।

अंचल में ऐसी चर्चा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *