140 वीं कांग्रेस स्थापना दिवस जिला Gpm में मनाया गया

By
Advertisement
Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही — जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया जिस अवसर पर कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतित और वर्तमान, कांग्रेस शासन की उपलब्धि, भविष्य की चुनौती पर वक्ताओ ने अपने- अपने विचार रखे I 

सेमरा स्थित सार्वजनिक मंच पर सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा कार्यक्रम आयोजित स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष गजमति भानू ने कहा कि कांग्रेस त्याग और बलिदानी पार्टी हैँ  कांग्रेस के कारण देश को आजादी मिली कांग्रेस धर्म के नाम पर भेद भाव नहीं करती I

पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने भविष्य की चुनौती पर अपने विचार रखे I कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के बलिदान को याद किया साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा मनरेगा योजना बंद किये जाने पर कड़ा विरोध जताया I

कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने अपने वक्तव में कांग्रेस के पूरे इतिहास को विस्तृत बताया जिस अवसर पर अन्य वक्ताओ ने अपने विचार रखे I
आज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष गजमति भानू, पूर्व विधायक के. के. ध्रुव, शिवनारायण तिवारी,
गुलाब सिंह राज, नारायण शर्मा, पुष्पराज सिंह, अरुण जायसवाल, बेचूराम अहिरेश, प्रकाश केशरी, निलेश साहू, पवन केशरवानी, बैभव तिवारी,

वीरेंद्र बघेल, निसार अहमद, लालचंद  सोनवानी, संतोष ठाकुर , मुद्रिका सिंह,रियांश सोनी, बाला कश्यप, बलदेव यादव, विनय चौबे, मो याशर , श्वेता मिश्रा, गिरिजा देवी पोट्टाम, सावित्री यादव, शिवांश दुबे, अनुज ताम्रकार, आयुष सोनी, यश शर्मा,अमित सोनी,चंद्रभान मलैया, शारदा चरण पसारी, अनिल धुर्बे,राजा चौधरी, बबलू मराबी, कमल राठौर, उमाकांत सोनी, बाबा मिया, अनीता यादव, भगवती सिंह, शहीद खान, मो. यासर, रतन केशरवानी व अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे I

पुष्पराज सिंह

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *