1136 नग नशीली कैप्सूल एवं 41 लीटर महुआ शराब ज़ब्त, दो गिरफ्तार, जेल दाख़िल

2 Min Read
Advertisement

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता

अंबिकापुर । उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीम गस्त कर रही थी तभी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भगवानपुर खुर्द थाना गांधीनगर जिला सरगुजा निवासी अरुण सिंह चौहान अपने घर में भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल रखकर बेच रहा है।

मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अरुण सिंह चौहान के घर दबिश दी। अरुण सिंह चौहान के घर की तलाशी में 1136 नग नशीली कैप्सूल बरामद की गई जिसमें 704 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवन प्लस कैप्सूल तथा 432 नग प्रोक्सीको स्पास कैप्सूल कुल 1136 नग नशीली कैप्सूल ज़ब्त कर आरोपी अरुण सिंह चौहान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी)के तहत गिरफ्तार किया गया।

आज ही दिनांक को थाना गांधीनगर जिला सरगुजा नालापारा गंगापुर निवासी धरम अगरिया के कब्जे से 41 लीटर महुआ शराब ज़ब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय से जेल दाखिल किया।

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह उपस्थित रहे। आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की भी विशेष भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *