110 प्रशिक्षित कर्मचारी प्रथम चरण में आज से जनगणना में जुटेंगे – ईओ

By
Advertisement
Advertisement

स्व-गणना का कार्य 21 मई तक चलेगा अभियान

उरई (जालौन) नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण में जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया 7 मई से शुरू होकर 21 मई तक संचालित की जाएगी। जबकि दूसरे चरण का कार्य 22 मई से 20 जून तक चलेगा।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। उद्देश्य है कि सही जानकारी, सही गणना, सही विकास”, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि
स्व-गणना के दौरान प्रश्न संख्या 32 में परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज की जानकारी देनी होगी। इसमें वही अनाज दर्ज करें, जो परिवार में सबसे अधिक मात्रा या बार-बार खाया जाता है।

यदि घर में गेहूं अधिक खाया जाता है तो गेहूं दर्ज करें।
यदि चावल अधिक खाया जाता है तो चावल दर्ज करें। अधिशासी अधिकारी ने जनगणना के आधिकारिक पोर्टल सम्बन्धित जानकारी दी है। नगर में 110 प्रशिक्षित कर्मचारी, सुपरवाइजरो तथा प्रगणकों की तैनाती की गयी है।

Advertisement
Share This Article