हेमंत उपाध्याय फिर बने सरगुजा के जेडी एजुकेशन: शिक्षक प्रमोशन में हुए थे सस्पेंड

1 Min Read

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया तबादला आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने आज दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें हेमंत उपाध्याय को फिर से सरगुजा का जेडी अपाइंट किया है। हेमंत उपाध्याय सरगुजा में शिक्षक प्रमोशन घोटाले में निलंबित हुए थे। निलंबन समाप्त कर उन्हें एनसीआरटी मेंज्वाइंट डायरेक्टर बनाया।

सरगुजा के जेडी संजय गुप्ता को डीपीआई का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। संजय गुप्ता इसके पूर्व कोरिया के डीईओ थे। हेमंत उपाध्याय के निलंबन के बाद संजय गुप्ता को सरगुजा का जेडी बनाया गया था।

देखें आदेश…

शिक्षक प्रमोशन घोटाले में हुआ था निलंबन सरगुजा के जेडी रहे हेमंत उपाध्यक्ष के खिलाफ शिक्षक प्रमोशन घोटाले के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई थी। एक वर्ष पूर्व 2793 शिक्षकों की पदोन्नति हुई थी। इनमें शिक्षक से प्रधानपाठक के 863 व सहायक शिक्षक से शिक्षक के 1930 पदों पर पदोन्नति हुई थी।

इनमें से 385 शिक्षकों की पदस्थापना संशोधित की गई थी। आरोप था कि जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालयों के आसपास के स्कूलों का नाम सूची में नहीं दिखाया गया था। इनमें बाद में संशोधन आदेश जारी कर पदस्थापना की गई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *