हीरो प्रीमियर हाकी टूर्नामेंट में “सराची राह बंगाल टाइगर” बने विजेता, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद तूफान को हराया

1 Min Read

बिरसामुंडा अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम में शानदार फिनाले, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ीयों को दी शुभकामनाएँ

राउरकेला: राउरकेला के बिरसामुंडा अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम में आयोजित हीरो प्रीमियर हाकी टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। “सराची राह बंगाल टाइगर” ने फाइनल मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी “हैदराबाद तूफान” को 4-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।

विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान की स्थिति

फाइनल मुकाबले में सराची राह बंगाल टाइगर ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए गोलों की झड़ी लगाई और ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, दूसरे स्थान पर “हैदराबाद तूफान” और तीसरे स्थान पर “जेएसडब्लु सूरमा हाकी क्लब” ने तमिलनाडू ड्रैगन को 3-2 से हराया।

मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संदेश

अंतिम मैच के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी थे। उन्होंने सभी खिलाड़ीयों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।

रोमांचक फिनाले और मनोरंजन का संगम

अंतिम दिन का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। स्टेडियम में खचाखच भरी दर्शकों की भीड़ ने खिलाड़ीयों को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और हालीजन लाइट की रोशनी में मनमोहक नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *