हिंदूवादी नेता रज्जे अग्रवाल द्वारा मुस्लिम यूवती शहनाज अंसारी का कन्यादान कर हिन्दू युवक अभिषेक तिवारी के साथ कराया विवाह

2 Min Read
Advertisement

जालेश्वर महादेव तीर्थ में वैदिक परंपरा से ब्राह्मण युवक एवं मुस्लिम युवती ने किया विवाह

छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ जालेश्वर महादेव में ब्राह्मण युवक ने वैदिक परंपरा के साथ मुस्लिम युवती से विवाह रचाया। बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित इस विवाह कार्यक्रम के प्रमुख कर्ताधर्ता हिंदूवादी नेता एवं गौरेला नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद राजेश अग्रवाल उर्फ रज्जे दादा रहे जिन्होंने युवती का कन्यादान किया।

यह विवाह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रमुख तीर्थ स्थल जालेश्वर महादेव में संपन्न हुआ जिसमें महंत ज्ञानेश्वर पुरी सहित अनेक वरिष्ठ हिंदू नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कन्यादान करने वाले हिंदूवादी नेता राजेश अग्रवाल उर्फ रज्जे दादा ने वधू को यथासंभव भेंट सामग्री प्रदान की। वैदिक परंपरा से विवाह संपन्न होने के बाद सभी आगंतुकों के लिए भोज का आयोजन किया गया।


सुर्खियों में फिर एक बार गौरेला

लव जेहाद के मामले में बीते 15 दिन से सुर्खियों में रहा गौरेला एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल एक सप्ताह पूर्व ही एक ब्राह्मण समुदाय की शादीशुदा महिला ने एक मुस्लिम युवक से शादी रचा ली थी जिसके कारण गौरेला में काफी हंगामा मचा था। अब इसके ठीक उलट एक मुस्लिम युवती ने ब्राह्मण युवक से वैदिक परंपरा के साथ हिंदू धर्म अपनाते हुए विवाह किया है इसके बाद गौरेला एक बार फिर सुर्खियों में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *