हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 09 जून को शिविर आयोजित

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर । जिला परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव ने बताया है कि जिले के 2019 से पहले के पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर लगवाने हेतु फॉर्म भरने के लिए परिवहन विभाग द्वारा 05 जून 2025 को जिला परिवहन कार्यालय बलरामपुर, तहसील कार्यालय शंकरगढ़, रामानुजगंज एवं तहसील कार्यालय वाड्रफनगर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर लाना आवश्यक है। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

दो पहिया वाहन के लिए 366 रुपये, तीन पहिया वाहनों के लिए 428 रुपये, चार पहिया वाहनों के लिए 657 रुपये तथा भारी माल वाहनों के लिए 706 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा परिवहन सुविधा केंद्र में फॉर्म भरने पर 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *