“हर घर तिरंगा” अभियान की कार्यशाला संपन्न, भाजपा ने शुरू की घर-घर राष्ट्रभक्ति की अलख

3 Min Read
Advertisement

आज़ादी के अमृत महोत्सव से जुड़ा यह अभियान अब नए जोश और व्यापक जनभागीदारी के साथ जीपीएम जिले में शुरू

तिरंगा यात्रा से लेकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तक, हर दिन होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 7 अगस्त 2025
भारतीय जनता पार्टी जीपीएम द्वारा हर घर तिरंगा – मोर तिरंगा, मोर अभिमान अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय गौरेला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के जिला प्रभारी और पूर्व कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान आज़ादी के अमृत महोत्सव का ही विस्तार है, जिसे इस वर्ष और अधिक व्यापकता से लागू किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर तिरंगा फहराने और जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि अभियान में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की भागीदारी विशेष रूप से सुनिश्चित की गई है, जिससे युवाओं और महिलाओं को राष्ट्रप्रेम से जोड़ते हुए सक्रिय भूमिका दी जा सके।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष आयोजन

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा, जिसमें मौन जुलूस, समाधान सभा और प्रदर्शनी का आयोजन कर लोगों को विभाजन के दर्दनाक इतिहास से अवगत कराया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण कार्यक्रम भी तय किए गए हैं।

प्रभावी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

जिला प्रभारी डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए हर स्तर पर मेहनत की जाएगी और जो लोग बेहतर कार्य करेंगे, उन्हें संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव ने ‘मोर तिरंगा-मोर अभिमान’ अभियान की प्रस्तावना प्रस्तुत की। मंच संचालन जिला महामंत्री किशनसिंह ठाकुर और आभार प्रदर्शन कुबेरसिंह सर्राटी ने किया।

इन प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति

कार्यशाला में अभियान के जिला संयोजक कन्हैया सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, नपा पेंड्रा उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, कल्लूसिंह राजपूत, बृजलाल सिंह राठौर, राकेश चतुर्वेदी, नीरज जैन, लूशनसिंह राठौर, मीरा पाव, राकेश दीक्षित, दयाचंद पोर्ते, बालकृष्ण अग्रवाल, छोटेलाल सोनी, गंगोत्री राठौर, किशमिश भानु, रानू नामदेव, तापस शर्मा, रमेश तिवारी, राजकुमार रोहणी, अजय तिवारी, राजकुमार पुरी, अजय रजक, कमलेश यादव, हेमचंद्र पोर्ते, पवन पैकरा, राजेशनंदिनी आर्मो, मथुरा सोनी, रामजी श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *