हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस कों मिली सफलता, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement


थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

चरित्र शंका पर विवाद होने पर आरोपी द्वारा अपनी पत्नी कों लकड़ी के फराही से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का फराही किया गया जप्त

सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी सीताराम मांझी साकिन दलदलीपारा वंदना थाना सीतापुर द्वारा दिनांक 10/08/24 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दलदलीपारा में निवास कर खेती किसानी का कार्य करता हैं कि प्रार्थी के लड़के राजकुमार का लक्ष्मी कुमारी से प्रेम सम्बन्ध होने से साथ में रहकर पति पत्नी के रूप से एक साथ रहकर निवास कर रहे थे,

कि घटना दिनांक 10/08/24 कों प्रार्थी अपने लड़के राजकुमार कों घर खेती किसानी के काम के लिए बुलाने गया था जो प्रार्थी लड़के के घर के अंदर जाकर देखा तो लक्ष्मी कुमारी मौक़े पर मृत हालत में पड़ी हुई थी कुन निकला हुआ था, जो अपने लड़के राजकुमार से पूछताछ करने पर बताया कि पत्नी से लड़ाई झगड़ा होने पर लकड़ी के फराही से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित कर दिया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 251/24 धारा 103(1) बी. एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये गए, एवं मामले के आरोपी राजकुमार मांझी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा पूछताछ में अपना नाम राजकुमार मांझी उम्र 30 वर्ष साकिन दलदलीपारा वंदना थाना सीतापुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि घटना दिनांक कों मृतिका लक्ष्मी कुमारी से चरित्र शंका की बात पर लड़ाई झगड़ा होने पर आरोपी राजकुमार द्वारा लकड़ी के फराही से मृतिका के सिर और पीठ में गंभीर चोट कारित कर हत्या कर दिया हैं, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का फराही जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से मामले के आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, आरक्षक रुपेश महंत, आलोक गुप्ता, परमीत भगत मनोहर पैकरा, धनकेश्वर यादव शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *