हत्या के प्रयास के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी किया गया जप्त

गंभीर अपराधों मे संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया निशा कोर्राम साकिन हरिहरपुर थाना उदयपुर द्वारा दिनांक 15/09/24 कों थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 15/09/24 के शाम कों कों प्रार्थिया की माँ लक्ष्मनिया भैस चराने जंगल गई थी जो बाद शाम भैस चराकर वापस घर आ रही थी, इसी दौरान गाँव के मधु कोर्राम के द्वारा प्रार्थिया की माँ लक्ष्मनिया कों टांगी से सर कन्धा एवं गला मे मारपीट कर गंभीर चोट कारित किया गया हैं, मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 206/24 धारा 109 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं मामले के गवाहों का कथन लेकर घटनास्थल निरीक्षण कर मामले के आरोपी मधु कोर्राम की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो  आरोपी द्वारा अपना नाम मधु कोर्राम उम्र 27 वर्ष साकिन हरिहरपुर थाना उदयपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया कि घटना दिनांक कों लक्षमनिया आरोपी कों उसके बीमार पिता का ईलाज ना कराने एवं ईलाज कराने के बाद भी पिता के ना बचने की बात बोल रही थी जिस बात पर आरोपी नाराज होकर आवेश मे आकर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया हैं, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, उप निरीक्षक दिलिप दुबे, सहायक उप निरीक्षक वरदान लकड़ा, प्रधान आरक्षक सरजू राम राजवाड़े, आरक्षक रिंकू गुप्ता, देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *