स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

1 Min Read
Advertisement

अंबिकापुर,15 अगस्त,2025/कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को
जिला कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के छायाचित्र पर कलेक्टर श्री भोसकर सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया।

तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को  स्वतंत्रता  दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है जिसे हम माता के नाम से पुकारते हैं, भारत माता कहते हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी है।

हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करें। हर व्यक्ति को देश के लिए कुछ करने में योगदान देना चाहिए, इसलिए अपने कार्य का निष्ठापूर्वक ढंग से निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री ए एल ध्रुव सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *