स्लग_स्विफ्ट डिजायर में 50 किलो गांजा सहित दो गिरफ्तार

1 Min Read

महासमुंद । महासमुंद जिले के सरायपाली पुलिस गांजा पर कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 50 किलो गांजा आरोपियों से बरामद किया है।

हम आपको बता दें महासमुंद के सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो गांजा तस्कर नीले कलर की स्विफ्ट कार सीजी12 एपी 0252 में गांजा तस्करी कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पदमपुर रोड पर नाकाबंदी कर कार में सवार दुर्गा प्रसाद पटेल बसना निवासी और भोजराम पटेल बारगढ़ उड़ीसा निवासी को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपए के 50 किलो गांजा बरामद कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 20 बी के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *