सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया 12 नक्सलियों को

1 Min Read

महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं मौके से हथियार और अन्य समान भी बरामद हुआ है फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है

वहीं मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित दो जवान घायल हुए हैं घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील महाराष्ट्र की C- 60 फोर्स के जवान है उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है उन्हें हेलीकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गडचिरोली भेजा गया है बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कंकर के पखांजूर और महाराष्ट्र के गडाची जंगल में हुई है

गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और C 60 के जवान सुबह करीब 10:00 बजे सर्चिंग पर निकले थे इसी बीच झाड़ा वंदी थाना क्षेत्र के जंगल में दोपहर करीब 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच नक्सलियों से सामना हो गया इसकी पुष्टि कांकेर एसपी ने की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *