सीसीटीएन कार्यालय में भाजपाइयों ने सुना पम की मन की बात प्रधान मंत्री ने झारखंड के वीर शहीद सिद्धू कान्हु का जिक्र किया 

2 Min Read

चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में सीसीटीएन कार्यालय में कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। रविवार को माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध क्रांति लाने वाले झारखंड के वीर शहीद सिद्धू कान्हु का जिक्र प्रधान मंत्री ने किया। उन्होंने झारखंड अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ झारखंड के  जनजातियां आदिवासी शहीद भाई बहनों की भूमिका का जिक्र किया।

हुल हुल दिवस पर भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर कमेटी की और से शत-शत नमन एवं सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  कमेटी की ओर से टी 20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर देश का गौरव बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को भी भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर कमेटी द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक शशि भूषण सामड महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा , पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, इंद्रजीत सामड, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य शिवलाल रवानी, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय,

महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती विमला प्रसाद, नगर सहसंयोजक अश्वनी प्रमाणिक, नगर महामंत्री गौतम रवानी, अभिजीत चटर्जी, नगर मंत्री अभय कुमार साव, आशा बारला, शुरूवाली, दशमी तीग्ग, दीप नारायण यादव, धनुष कुमार, जेलबेरा, तिरुपति प्रधान, और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *