सीटी सर्वे अम्बिकापुर हेतु नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ

1 Min Read
Advertisement

18 फरवरी को 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम

अंबिकापुर । भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान आधारित शहरी आवासों के भूमि सर्वेक्षण नक्शा के पायलट प्रोजेक्ट के तहत अम्बिकापुर को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में सीटी सर्वे अम्बिकापुर हेतु नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ 18 फरवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष अम्बिकापुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महराज उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रबोध मिंज,विधायक लुंण्ड्रा, श्री रामकुमार टोप्पो,विधायक सीतापुर, श्रीमती मंजूषा भगत, महापौर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर और श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष, राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ उपस्थित रहेंगे।

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में भूमि संसाधनों के सटीक मानचित्रण और प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से अम्बिकापुर के शहरी आवासों और भूमि उपयोग का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा, जिससे आमजनों के लिए भविष्य में शहरी विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *