सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झुलेलाल पर अभद्र टिप्पणी: शिकायत मिलते ही पुलिस ने मनमोहन बघेल को हिरासत में लिया, गंभीर धाराओं में मामला पढ़े पूरी खबर!!

2 Min Read

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- रायगढ़ जिले के कोतरा गांव निवासी मनमोहन बघेल उर्फ रिंकू पिता अमरलाल बघेल द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर सिंधी समाज और उनके आराध्य देव श्री झुलेलाल जी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी एवं गाली-गलौज के मामले ने पकड़ा तुल। लिखित शिकायत देते ही कोतरा रोड थाना पुलिस ने आरोपी को 2 घंटे के भीतर ही मनमोहन बघेल को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करना बताया गया। यह कार्रवाई सिंधी समाज के व्यापक आक्रोश के बीच की गई, जो अब पूरे छत्तीसगढ़ में फैल रहा है।

लिखित शिकायत के बताए अनुसार वरिष्ठ पत्रकार सत्यजीत घोष द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की गई एक समाचार खबर पर मनमोहन बघेल ने अत्यंत आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिसमें सिंधी समाज को निशाना बनाते हुए उनके इष्टदेव श्री झुलेलाल जी पर गाली-गलौज की गई। इस टिप्पणी ने न केवल सिंधी समाज की धार्मिक आस्थाओं को गहरा आघात पहुंचाया, बल्कि सामाजिक एकता को भी खतरे में डाल दिया। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि ऐसी अराजकता से रायगढ़ की कानून-व्यवस्था चरमरा सकती है, जिसके फलस्वरूप पुलिस ने बिना विलंब के संज्ञान लिया।

थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने पुष्टि करते हुए बताए लिखित शिकायत ले ली गई है उसके आधार पर F.I.R दर्ज की जा रही है।

यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और धार्मिक संवेदनशीलता पर नई बहस छेड़ रही है, जहां विशेषज्ञों का मानना है कि सख्त निगरानी और जागरूकता अभियान की आवश्यकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *