सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर छोभ उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर की गई सख्त कार्यवाही, 03 आरोपी किये गए गिरफ़्तार

2 Min Read
Advertisement

थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

मामले के आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 03 प्रकरण दर्ज कर कुल 03 आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

थाना मणीपुर पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग सूचना प्राप्त हुई कि भिट्टीकला बी.एम.फ़ूड. कम्पनी के पास आम जगह पर कुछ युवक शराब का सेवन कर विवाद कर रहे हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले मे कार्यवाही करते हुए मौक़े से आरोपियों दबिश दी गई जिसमे 03  युवक आम जगह पर शराब का सेवन करते दिखे, एवं पुलिस टीम कों देखकर भागने का असफल प्रयास किये, युवकों कों पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम

(01) प्रदीप कुमार राजवाड़े आत्मज सोहर साय उम्र 25 वर्ष साकिन सत्तीपारा भैसामुंडा प्रतापपुर जिला सूरजपुर (02) ओम प्रकाश राजवाड़े आत्मज सुखसाय उम्र 22 वर्ष साकिन भिट्टीकला थाना मणीपुर (03) ओम प्रकाश राजवाड़े साकिन अमर साय उम्र 22वर्ष साकिन भिट्टीकला थाना मणीपुर का होना बताया गया आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे 36(च) आबकारी एक्ट का कुल 03 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक अतुल शर्मा, समीर तिर्की, सैनिक दिनेश यादव शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *